Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिले के कुएं,बाबड़ी और बोरों को चिन्हित करें
इंदौर में रामनवमी के दौरान हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा की प्रदेश भर में ऐसे कुएं,बाबड़ी को और चिन्हित करें जिन्हें कवर्ड किया गया है और इनकी सूची बनाये साथ ही खुले हुए बोरों की भी सूची बनाएं जिससे इंदौर जैसी घटना दोबारा न हो इंदौर में रामनवमी की पूजा के दौरान हुए भयानक हादसे में 36 लोगों की जान चली गई जिसके कारण हर कोई सदमे में है इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की इंदौर में हुई हृदय विदारक घटना में निर्दोष लोगों की जान गई है भविष्य में इंदौर जैसी घटना दोबारा कभी न हो इसके लिए प्रदेश के हर जिले में ऐसे कुएं और बावड़ियों को चिन्हित किया जाए जिन्हें कवर्ड किया गया है इनकी गंभीरता से सूची बनाई जाए और साथ ही प्रदेश के खुले हुए बोरों की भी सूची बनाएं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |