
Dakhal News

टक्कर में बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में ईलाज के दौरान घायलों की मौत
डिंडौरी में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत के बाद | तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया | जहां ईलाज के दौरान एक महिला और पुरुष की मौत हो गई | वही हादसे में घायल नाबालिक बच्ची की स्तिथि भी नाजुक बताई जा रही है | यह हादसा डिंडोरी के धनुवासागर का है | जहां बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | जिसमें एक महिला, पुरुष और बच्ची शामिल थे | घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां ईलाज के दौरान ज्ञानवती सरैया की मौत हो गई | साथ ही शिवकरण कोल की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी | इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नाबालिक लड़की को जबलपुर रेफर किया गया है | जहां उसका ईलाज चल रहा है | हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |