Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमेटी ने कहा अडानी को बचा रही है सरकार
जिला कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किये कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने कहा मोदी सरकार देश के लोकतंत्र का गला घोट रही है वह विपक्षी नेताओं पर झूठे केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करा रही है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू ने बोला की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कराई है राहुल ने सिर्फ मोदी से उनकी अडानी के साथ प्लेन वाली फोटो दिखाकर सवाल किया था सवाल पूछने के 48 घंटे बाद ही उन्हें सजा हो जाती है और उन्हें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया जाता है इससे साबित होता है की अडानी और मोदी में गहरी दोस्ती है... और इनके खिलाफ कोई बोलता है उस पर झूठा केस लगाकर मुकदमा दर्ज किया जाता है इन्ही सब मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जन जागृति अभियान चलाएगी इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |