Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डॉ.आरौन ने दिए छात्रों को सक्सेसफुल होने के मंत्र
एसआरएचयू यूनिवर्सिटी में नोबेल पुरुस्कार विजेता डॉ.आरौन चिहानौवेयर की 'विशेष व्याख्यान सीरीज’ का समापन हुआ अपने दौरे के अंतिम दिन कैंपस डॉ.आरौन चिहानौवेयर ने छात्र-छात्राओं को सक्सेस के लिए मंत्र दिए | स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान सीरीज का समापन हो गया है|अपने दौरे के अंतिम दिन डॉ.आरौन चिहानौवेयर ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की सफलता के लिए आपको धैर्य और दृढ़ता रखनी होगी | आप किसी भी प्रकार के सामाजिक दबाव से प्रभावित न हो | अपने सपनों को पूरा करने में समय लगाए और जीवन में सफल होने के लिए अच्छे लोगों के संपर्क में रहें | इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |