Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्री राम के मंदिर का लोकार्पण मोदी के हाथों
एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने रामनवमी की शुभकामनायें देते हुए कहा हम सभी शीघ्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम मंदिर का लोकार्पण होते देखेंगे | रामनवमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने देश और प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार की रामनवमी विशेष है | क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हो रहा है | शीघ्र ही हम सब भगवान श्री राम के मंदिर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से देखेंगे | हजारों वर्षों के संघर्ष के बाद हमें सफलता मिली है | लाखो करोड़ों लोगों के सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहयोग किया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |