Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मादा चीता सियाया ने दिए 4 बच्चे को जन्म
कूनो नेशनल पार्क से खुशी की खबर सामने आई है | जिसमें नामीबिया से लाये गए चीतों में से एक मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है | इन शावकों के जन्म की खबर सबसे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दी | सोशल मीडिया पर इन शावकों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है |
17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को छोड़ा था | इसके बाद दूसरी खेप में 12 चीतों को नामीबिया से लाया गया | जिससे कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते हो गए थे | लेकिन उनमें से एक मादा चीता साशा की मौत कुछ ही दिनों पहले हुई थी | जिसके बाद कूनो नेशनल पार्क में गम का माहौल था | लेकिन अब यह गम का माहौल खुशी में बदल रहा है | क्योंकि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया | जिससे पूरे पार्क में खुशी की लहर फैल गई है | बता दें नामीबिया से लाई गई चीता सियाया के बच्चे भारतीय चीता कहलायेंगे | चीतों के जन्म की खबर हवा की तरह तेजी से फैल रही है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो व तस्वीरें वायरल हो गई हैं | चीतों के जन्म की खबर सबसे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर बताया | उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा | मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है | मैं प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को भारत में चीतों को वापस लाने के उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देता हूं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |