Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मोदी कर रहे हैं देवभूनिका का विकास
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा भाजपा के राज में हर तरफ विकास हो रहा है | अटल बिहारी वाजपेयी ने हर गॉंव को सड़क से जोड़ा तो मोदी अब देवभूमि का विकास कर रहे हैं | भीमताल पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया | पहली बार भवाली भीमताल के दौरे पर पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी की वजह से हर गाँव में प्रधानमंत्री सड़क योजना पहुँच गई है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से चार धाम में काम चल रहा है | अल्मोड़ा से आगे भी नेशनल हाइवे बन रहा है | हमारे लोगो को आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करनी चाहिए | सरकार की ओर से 90 प्रतिशत तक सहायता मिल रही है, लोगो को सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |