सरकार ने फिर खोला किसानों के लिए खजाना
सरकार ने फिर खोला किसानों के लिए खजाना

 

किसानों के नुकसान की शत - प्रतिशत भरपाई, 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे किसान लोन, 1 माह की अवधि का ब्याज सरकार भरेगी..

 

 

 

असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई हैं | ऐसे में शिवराज सरकार ने सरकार ने  कहा है  किसानों के नुकसान की शत - प्रतिशत भरपाई की जाएगी | किसान अपना लोन अब 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे | और 1 माह की अवधि का ब्याज सरकार भरेगी | शिवराज सरकार ने किसानों के हित में कुछ फैसले किये हैं | कैबिनेट की बैठक में सर्वप्रथम  किसानों की प्राकृतिक आपदा से हाल ही में हुए भारी नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए  आरबीसी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के नुकसान की भरपाई करने का निर्णय लिया | प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल ने  बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को  अनेकों सौगाते दी है | किसानों को खरीफ फसल की अल्पकालीन राशि जमा करने का 28 मार्च आखिरी दिन था | जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है | अब किसान उतना ही जमा करेगा | जितना उसने कर्ज लिया था | उसको ब्याज नहीं देना पड़ेगा | 1 महीने का पूरा ब्याज सरकार भरेगी | जिससे किसान फिर 0% पर ऋण लेने का हकदार बना रहेगा | मंत्री पटेल ने बताया कि  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में  किसानों को  सिंचाई परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नर्मदा नदी से पानी को लिफ्ट करने का निर्णय लिया गया | जिससे हरदा, खंडवा, डिंडोरी, शहडोल ,सीहोर सहित कई जिलों की भूमि सिंचित होगी।

 

Dakhal News 29 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.