इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई
इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई

 

18 साल से माता को चुनरी भेंट की जाती

 

परासिया में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई | यह यात्रा सिद्धेश्वरी मंदिर से देवरानी दाई मंदिर तक निकाली गई | जगह-जगह इस यात्रा का स्वागत फूलों से किया गया | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी  से पूर्व चुनरी यात्रा निकाली गई | यात्रा सिद्धेश्वरी मंदिर से देवरानी दाई मंदिर तक निकाली गई | भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने इस यात्रा का नेतृत्व किया | आदिवासी अंचल में देवरानी माता का मंदिर व जल कुंड का महत्व है | ये मंदिर कई वर्षों पुराना है | और यहाँ की मान्यता बहुत है | पिछले 18 साल से देवरानी माता को चुनरी भेंट की जाती है | इसलिए इस विशाल चुनरी यात्रा को ढोल बाजे के साथ निकाला जाता है | और जगह जगह फूलों व प्रसाद वितरण करके इसका स्वागत किया जाता है | वही पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने कहा की उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की है की सभी की सुख समृद्धि बनी  रहे | और भारत पूरे विश्व मे विश्व गुरु बनकर उतरे | 

 

Dakhal News 29 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.