Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बोले नहीं थी डिग्री
गोडसे भंजन के कारण गांधी की चारित्रिक हत्या,जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा अधिकतर लोगों को भ्रांति है कि गांधीजी के पास लॉ की डिग्री थी | जबकि सच्चाई यह है कि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी | इसके बावजूद वे राष्ट्रपिता बने सिन्हा के इस बयान पर कांग्रेस ने कहा गोडसे भंजन करने वाले गांधी की चारित्रिक हत्या कर रहे हैं | मनोज सिन्हा के गाँधी वाले बयान पर अब सियासत शुरू हो गया है | ग्वालियर में एक समारोह में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- अधिकतर लोगों को भ्रांति है कि गांधीजी के पास लॉ की डिग्री थी | सच्चाई यह है कि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी | इसके बावजूद वे राष्ट्रपिता बने | सिन्हा के इस बयान के बाद कांग्रेस ने मनोज सिन्हा के बयान पर पलटवार किया कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा अशिक्षित लोग संवैधानिक पदों पर बैठे हैं | ये लोग गोडसे भंजन के कारण गांधी की चारित्रिक हत्या कर रहे हैं गांधी ने लंदन यूनिवर्सिटी से बैरिस्टर की डिग्री ली थी | अफ्रीका में प्रैक्टिस करते थे | उन्हें ब्रिटिश ने मान लिया, विश्व ने मान लिया | 148 देशों में गांधी की प्रतिमाएं हैं | लेकिन गोडसे को मानने वाले उन्हें अपना नहीं पा रहे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |