दोस्त ने दोस्त के साथ ये क्या कर दिया
दोस्त ने दोस्त के साथ ये क्या कर दिया

 

 कुल्हाड़ी से किया अपने साथी पर वार

 

एक व्यक्ति की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है | जिसमें उसके साथी ने झगड़े के चलते कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के  8 टुकड़े कर दिए | पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जाँच कर रही है | मामला उमरिया का है | मृतक का नाम शम्भू महार  है| कहा जा रहा है कि शम्भू महार और उसका साथी सूरज सिंह मराबी दोनों साथ बैठे थे | किसी बात को लेकर इन दोनों में झगड़ा हो गया | और झगडे में ही सूरज सिंह ने शम्भू महार को कुल्हाड़ी से काट दिया | और उसके 8 टुकड़े कर दिए | ये आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भी कई घंटे तक खुलेआम घूमता रहा | इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और  शव के टुकड़ो को बरामद कर लिए | 

 

Dakhal News 28 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.