Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हरदा नगर में खुलेंगे चार संजीवनी हॉस्पिटल
इन अस्पतालों में लोगों का होगा मुफ्त में इलाज,कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा वासियों को सौगात देते हुए बड़ा ऐलान किया है.. कृषि मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा की चार संजीवनी हॉस्पिटल खोले जायेंगे जिसमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होगी और सभी का मुफ्त इलाज होगा हॉस्पिटल खोलने का यह ऐलान कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के लिए किया है कमल पटेल ने कहा की इन हॉस्पिटलों के लिए 25 - 25 लाख रुपए के चार भवन भी स्वीकृत कर दिए गए हैं इनका निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जयेगा और इन संजीवनी अस्पतालों के प्रारंभ होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी आपको बता दें कृषि मंत्री ने यह घोषणा स्वास्थ्य शिविर आयोजन के अवसर पर की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |