Dakhal News
सिंगरौली की मेयर रानी को बड़ी जिम्मेदारी, रानी अग्रवाल एमपी में आप की अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल को मध्यप्रदेश अआप का अध्यक्ष बना दिया है | अब तक आप के अध्यक्ष रहे पंकज सिंह को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है | कांग्रेस और बीजेपी के लिए चुनावों में मुसीबत बढ़ा रही आम आदमी पार्टी ने एमपी में भी अपनी तैयारी शुरु कर दी है | 29 जनवरी को आम आदमी पार्टी की मप्र की राज्य और जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। दो महीने बाद सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन की कमान सौंपी गई है| रानी अग्रवाल के साथ ही आठ विंग के भी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं | इनके अलावा एक प्रदेश महासचिव, तीन उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सचिव, 18 प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए गए हैं | इंदौर के पीयूष जोशी को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है | 5 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं | बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे आईएस मौर्य को आम आदमी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |