Patrakar Priyanshi Chaturvedi
स्वसहायता समूह की बहनों का वेतन बढ़ाया जाए
असंगठित कामगार कांग्रेस संगठन ने स्व सहायता समूह व रसोइया के वेतन वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने स्वसहायता समूह की बहनों का वेतन बढ़ाने की मांग की है छिंदवाड़ा में असंगठित कामगार कांग्रेस संगठन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में संगठन ने मांग की गई है की स्व सहायता समूह की जो महिलाएं भोजन बनाती है उनका वेतन मान बढ़ाया जाए क्योकि इस महंगाई के दौर में 1 हजार रु से परिवार का पालन पोषण नही हो पाता है वही कामगार प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है की मध्यान भोजन बनाने वाली महिलाओं की सैलरी 2 हजार की जगह 9 हजार होनी चाहिए साथ ही संगठन के उपाध्यक्ष ने कहा की जब सरकार लाड़ली बहना के तहत एक हजार रुपये दे सकती है तो फिर स्वसहायता समूह में काम करने वाली इन बहनों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ा सकती।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |