 
									Dakhal News
 31 October 2025
									31 October 2025
									शिवराज बोले बीबीसी के खिलाफ कड़ी करवाई हो
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीबीसी पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है जिससे बीबीसी जैसी संस्था को परेशानी हो रही है इसलिए वह ऐसी डॉक्यूमेंट्री बनाकर भारत को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं इनके खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की भारत की बुनियाद हमारे संविधान में उल्लेखित, सिद्धांतों और मूल्यों पर टिकी है इसमें संप्रभुता, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता जैसे कई मूल्य शामिल है हमने अग्रेजों से आजादी मिलने के बाद इन मूल्यों को और समृद्ध किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया में उभरा है भारत आज कई मुद्दों पर दुनियां का नेतृत्व कर रहा है लेकिन भारत की तरक्की से कुछ समूहों को परेशानी हो रही है इसलिए वह देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.. बबीसी ने पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं बीबीसी ने स्वयं को ही जज नियुक्त कर लिया और स्वयं को जूरी के रूप प्रस्तुत करने का काम किया है ऐसा सिस्टम तो ब्रिटेन में भी नहीं है आगे शिवराज ने कहा की बीबीसी ने इस मामले की सामाजिक, राजनैतिक,संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है डॉक्यूमेंट्री ने मुखौटा खोजी पत्रकारिता का लगा रखा है जब की वास्तव में यह भारत की संप्रभुता पर गंभीर हमला है जिसका उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना है बीबीसी ने भारत को बदनाम करने का जो प्रयास किया है.. उसके खिलाफ करवाई होनी चाहिए द हो गया है।
 
							
							
							
							Dakhal News
 13 March 2023
								13 March 2023
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |