Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गोवर्धन की परिक्रमा कर लिया कान्हा का आशीर्वाद
गोवर्धन की परिक्रमा करना बड़े ही सौभाग्य की बात माना जाता हैं मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ गोवर्धन और बांके बिहारी लाल के दर्शन किये लोक मंगल की कामना की मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी संग मथुरा-वृन्दावन पहुंचे यहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कृष्णजन्मभूमि में दर्शन किये और वृन्दावन में बाकें बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही शिवराज ने पत्नी साधना सिंह के साथ नंगे पैर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की शिवराज ने मथुरा वृन्दावन के कई और मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किये और लोक मंगल की कामना की सीएम शिवराज ने वृन्दावन में दर्शन करने के बाद लिखा की जब से प्रीत लगी मोहन से, लोभ मोह सब छूटा मन से।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |