Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शिवराज बोले किसानों की हर सम्भव मदद
असमय ओलावृष्टि और बारिश के कारण मध्यप्रदेश के कई इलाकों में किसानों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है फसल बर्बाद होने से किसान परेशान है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर्स को तत्काल किसानों के नुक्सान का सर्वे करने को कहा है उन्होंने कहा किसान चिंता ना करें सरकार उनके साथ है एमपी के तमाम किसान ओलावृष्टि और बारिश का शिकार हुए हैं उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा मैंने तत्काल सर्वे के निर्देश जारी कर दिए थे अब सभी जिलों में जहां नुकसान हुआ है ,वहां सर्वे का काम चल रहा है पूरा अमला लगा हुआ है किसानों से मैंने उस दिन भी कहा था मैं फिर अपने किसान बहनों-भाइयों से कह रहा हूं जिनका नुकसान हुआ है वह चिंता ना करें मैं साथ हूं, सरकार साथ है सर्वे के बाद आरबीसी 6-4 के अंदर राहत की राशि और फिर फसल बीमा योजना का लाभ भी मिले इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |