Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सरकार करेगी फसलों के नुकसान की भरपाई
मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं की फसलें भारी बारिश चलते खराब हो गई हैं जिस वजह से अन्नदाता परेशान हैं फसलों के नुक्सान के चलते कृषि मंत्री ने कमल पटेल ने कहा है की केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों किसानों के साथ है नुकसान का सर्वे कराया जायेगा और नुकसान की भरपाई की जाएगी मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है जिसके चलते प्रदेश के अन्नदाताओं की फसलें बर्बाद हो गई है जिस वजह से अन्नदाता परेशान हैं किसानों की परेशानी को देखते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा की किसान भाइयों को घबराने की जरूरत नहीं है प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार हमेशा से ही किसान हितैषी रही है इस संकट की घड़ी में भी सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है हमने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए है की वह गांव-गांव जाकर निरीक्षण करें और नुकसान का सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट दें ताकि किसानों के नुकसान भरपाई की जा सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |