Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वृक्षारोपण कर मनाया शिवराज का जन्मोत्सव
आष्टा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जगह-जगह पर वृक्षारोपण किया और मुख्यमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने सबसे पहले मां पार्वती गौशाला में वृक्षारोपण किया गौशाला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम युवा नेता संजीव सोनी पांचम द्वारा आयोजित करवाया गया था जिला पंचायत अध्यक्ष ने यहाँ पर पौधारोपण कर गौ माता का पूजन किया इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान के साथ मिलकर पौधारोपण किया जिला पंचायत अध्यक्ष ने आष्टा के प्राचीन मंदिर की पहाड़ी पर शिव वाटिका का उद्घाटन कर वहां पर पौधरोपण किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |