Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आरोपी नेता अनिल दुबे है भाजपा में मंडल मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद कटनी के भाजपा नेता अनिल दुबे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने में ढीमरखेड़ा भाजपा मंडल मंत्री अनिल दुबे के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है एसडीओपी ने बताया कि पीड़िता के बताए अनुसार दुष्कर्म की घटना लगभग 3 वर्ष पूर्व की है भाजपा मंडल मंत्री अनिल दुबे को तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी की सहमति से ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में मंडल मंत्री नियुक्त किया गया था दुष्कर्म की शिकायत पर आरोपी बनाए गए अनिल के कई भाजपा नेताओं से करीबी संबंध बताए गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |