Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार होकर घूम रहे हैं
रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन को संबोधित किया कमलनाथ ने कहा की वह कांग्रेस पार्टी से 1972 से जुड़े हुए है कांग्रेस पार्टी ही बेरोजगारी,संस्कृति की रक्षा,संविधान की रक्षा जैसी चुनौतियों से निपट सकती है और देश का विकास कर सकती है कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए अधिवेशन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की 1972 से देश में बहुत कुछ बदला है साथ ही उन्होंने कहा हम आर्थिक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के समर्थन में खड़े हैं आर्थिक प्रस्ताव में बहुत सारी बात लिखी हैं हमारे देश के सामने बेरोजगारी,संविधान की रक्षा और संस्कृति की रक्षा जैसी चुनौतियां है और ये चुनौतियां किसी मंदिर या मस्जिद में जाने से समाप्त नहीं होंगी चुनौतियां तभी समाप्त होंगी जब हमारी सोच और योजनएं केवल इन पर केंद्रित होंगी बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है और इसका समाधान सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है कमलनाथ ने संस्कृति की रक्षा पर बात करते हुए कहा की हम दिल जोड़ते हैं सम्बन्ध जोड़ते हैं रिश्ता जोड़तें है यही हमारे देश की संस्कृति है जो जोड़ने का काम करती है भारत के अलावा विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है जहां 34 करोड़ देवी-देवता हैं और न ही कोई ऐसा देश है जहाँ इतने धर्म,त्यौहार और जातियां हैं भारत यदि एक झंडे के नीचे है तो यह हमारी संस्कृति के कारण है संस्कृति सुरक्षित रहेगी तो देश में बेरोजगारी नहीं रहेगी संविधान पर बात करते हुए कमलनाथ ने कहा की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने समृद्ध संविधान का निर्माण किया है हमे संविधान की रक्षा करनी है इसे गलत हाथों में नहीं देना है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |