
Dakhal News

नदी को नाला बना रही है भाजपा
उमरिया में कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर निशाना साधा कमेटी के सदस्यों ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा को निकास यात्रा का नाम दिया व उमरिया जिले की जीवनदायिनी उमरार नदी के अस्तित्व को लेकर भाजपा नेताओं पर सवाल खड़े किए उमरिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के नाम पर जनता व सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है यह विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है वहीं उमरार नदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा नेता और भूमाफियाओं ने मिलकर नदी को नाली में बदल दिया है नदी के रकबे को पाटकर आशियाना बनाने की कवायत तेजी के साथ की जा रही है जिसमें जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी शामिल हैं उमरार नदी पर भाजपा कांग्रेस के अलावा अब अधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा कलेक्टर के डी त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |