Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नाथ ने लोकतंत्र का कबाड़ा किया
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कमलनाथ पर तीखा वार किया है गृहमंत्री ने कहा मैने कमलनाथ और उनके बेटे का कसमें खाने का वीडियो देखा है कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर पार्टी के साथ लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया है पहले मुख्यमंत्री शिवराज और अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चारों तरफ से घेर रहें है जहां शिवराज दिनों दिन कमल नाथ से सवाल कर रहे हैं तो वही नरोत्तम मिश्रा भी अपने तीखे बयानों से प्रहार कर रहे हैं अब गृह मंत्री ने कमलनाथ पर वार करते हुये कहा की मैंने देखा है कमलनाथ का कांग्रेसी नेताओं के साथ कसमें खाने का वीडियो कमलनाथ ने ऐसी ही झूठी कसमें और झूठें वादों से सभी को ठगा है कमलनाथ ने लोकतंत्र का कबाड़ा किया है गृहमंत्री ने कहा कांग्रेस के लिए कमलनाथ ऐसे हैं जैसे ना खाता ना बही , कमलनाथ जो कहे वही सही।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |