Dakhal News
महिलाओं से किए गए वादे का क्या हुआ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस अपने वादे भूल जाती है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि वे बताये उन्होंने महिलाओं से किये गए वादे को पूरा क्यों नहीं किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कांग्रेस ने वचन पत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा स्वरोजगार हेतु रियायती ब्याज दरों पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया था कांग्रेस के झूठे वादे उजागर करना मैं अपनी ड्यूटी मानता हूं अब वह फिर झूठ पत्र बनाएंगे लेकिन उसके पहले वे जवाब दें ? मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तो रियायतें दी हमारी सेल्फ हेल्प ग्रुप की जो बहने लोन लेंगी वह अब केवल 2% पर मिलेगा बाकी ब्याज हम भर रहे हैं हमने फैसला किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |