Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संदिग्ध लोगों से लूट रहा था लाखों रुपये
मैहर नयायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है यह संदिग्ध वकील की वेशभूषा में था जब न्यायालय के वकीलों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने इससे दस्तावेज मांगे लेकिन वह किसी भी प्रकार के दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा जिसके चलते वकीलों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है वाकया मैहर का हैं जहाँ फर्जी वकील विनोद त्रिपाठी को अधिवक्ता संघ ने रंगे हाथों पकड़ा अधिवक्ता संघ के वकीलों ने बताया की ये संदिग्ध व्यक्ति कई दिनों से न्यायालय परिसर में अपने आप को बड़ा हाई कोर्ट का अधिवक्ता बता रहा था इसने एक महिला से केस की पैरवी के लिए नकद 40000 हजार रुपये लिए और इससे पहले भी यह कई केसों में पैसे लुट चुका है जब संघ के वकीलों को विनोद पर शक हुआ तो उन्होंने इससे पूछताछ कर रजिस्ट्रेशन नंबर माँगा तब विनोद न तो रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाया और न ही कोई दस्तावेज दिए अधिवक्ता संघ ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी विनोद को हिरासत में ले लिया और उसके पास से 40 हजार रुपये नगद और एक स्कॉर्पियो और एक मोबाइल फोन जब्त किया वहीं अधिवक्ता संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |