 
									Dakhal News
 31 October 2025
									31 October 2025
									सैकड़ों अल्पसंख्यकों ने ली भाजपा की सदस्यता
आष्टा में विकास यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्ता ली सदस्यता लेने वाले सभी व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय के हैं इस अवसर पर भाजपा महामंत्री धारा सिंह पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लसुड़िया में विकास यात्रा रैली निकली इस यात्रा की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह ने की यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनता को सरकार की कई उपलब्धियों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने गांवों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया इस विकास यात्रा में ही गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली सदस्यता लेने वालों में हाजी शेरु उद्दीन पटेल, पप्पू पटेल, नफीस खान, शाहिद भाई,आजम खां व अन्य लोग शामिल थे इस अवसर पर भाजपा महामंत्री धारा सिंह पटेल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर , जनपद सदस्य भादर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
							
							
							
							Dakhal News
 20 February 2023
								20 February 2023
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |