
Dakhal News

मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है कर्मचारियों की मांग है की उनका वेतन राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के जितना किया जाए वन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए उन्हें स्वतंत्र अधिकार दिए जाए और यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे सिंगरौली में मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा कर्मचारियों का कहना है की हमारा राज्य सरकार से 2018 में लिखित समझौता हुआ था लेकिन राज्य सरकार ने समझौते का अनुपालन नहीं किया जिस वजह से हमे यह कदम उठाना पड़ा हमने अपनी मांगो में यह लिखा है की. वन विभाग के कर्मचारियों को राजस्व और पुलिस विभाग के समान वेतन मिले राजनीतिक संरक्षण की वजह से वन माफिया ताकतवर हो गए हैं उनकी वजह से हम अपना काम नहीं कर पा रहे है हमे वन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने का अधिकार मिले वहीं वन कर्मचारियों का कहना है कि लंबित 20 सूत्रीय मांगों का तत्काल निराकरण किया जाए और यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो कर्मचारी संघ 20 सूत्रीय मांगों की समस्याओं को लेकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगा और यदि आंदोलन के बाद भी मांगो को नहीं माना गया तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |