Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मरीज के परिवार ने नहीं की एम्बुलेंस की मांग
सिंगरौली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला और उसके मासूम बच्चे ने मरीज को ठेले पर लिटाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच करवाई जांच में पाया गया मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस की मांग नहीं की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया की महिला और मासूम बच्चे द्वारा मरीज को ठेले पर लिटाकर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया है जिला प्रशासन ने सिविल सर्जन और सीएमएचओ की टीम बनाकर मामले की जांच कराई जांच में पाया गया है कि पीड़ित का घर 500 मीटर की दूरी पर होने के कारण एंबुलेंस की मांग नहीं की गई थी मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस की कोई मांग नहीं की थी तत्काल उपचार के लिए उन्होंने ठेले पर ही मरीज को अस्पताल पहुंचाया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |