Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुलाकात में की कृषि विद्यालय की मांग
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली में मुलाकात की इस दौरान केंद्रीय मंत्री से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने गृह क्षेत्र खजुराहों में प्राकृतिक कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग की है मध्य प्रदेश में दिसंबर तक विधानसभा चुनाव होने है जिसके चलते केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार प्रदेश के लिए कई घोषणाएं कर रही है इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की जहां उन्होंने अपनी कई मांगे रखी बीजेपी अध्यक्ष ने खजुराहो में भारतीय पद्धति पर आधारित प्राकृतिक कृषि महाविद्यालय खोलने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया इसके साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए खजुराहो में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय' खोलने का भी आग्रह किया अब देखना यह होगा की केंद्रीय मंत्री द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मांग मानी जाती है या नहीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |