Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस में नहीं है कोई मुख्यमंत्री का चेहरा
दतिया में विकास यात्रा के दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनता को कई सौगात दी. वहीं इस दौरान गृह मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहाँ की कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर रस्साकशी का माहौल है कई अध्यक्षों को होल्ड किया जा रहा है चुनाव आते-आते ऐसा न हो मुख्यमंत्री उम्मीदवार का पद ही होल्ड पर चला जाए शिवराज सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर विकास यात्रा के जरिये जनता के बीच जा रही है विकास यात्रा में भाजपा के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक शामिल हो रहे हैं इसी बीच प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में विकास यात्रा के दौरान कई सौगातें दी उन्होंने विकास यात्रा में आए लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया साथ ही गृहमंत्री ने कहाँ की मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में रस्साकशी का माहौल है ये जगह-जगह के अध्यक्ष होल्ड कर रहें है पहले इन्होने इंदौर अध्यक्ष का पद होल्ड पर रखा अब खंडवा अध्यक्ष का पद होल्ड पर रख दिया है मेरा कांग्रेसियों से निवेदन है की वह कमलनाथ की उर्म का भले ही ख्याल न करें लेकिन उनकी उपलब्धियों के बारे में तो सोचे ऐसा ना हो कि चुनाव आते-आते मुख्यमंत्री उम्मीदवार का पद ही होल्ड पर ना चला जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |