Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ताओं ने विकास यात्रा को बनाया भाजपा कार्यक्रम
भाजपा प्रचार यात्रा ज़्यादा दिखाई दे रही यह यात्रा,मध्यप्रदेश में विकास यात्रा को लेकर विरोध शुरू हो गया है परासिया में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीक ने विकास यात्रा का विरोध करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा विधायक का कहना है कि ये विकास यात्रा काम और भाजपा की प्रचार यात्रा ज़्यादा दिखाई दे रही है यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता ज्यादा दिख रहे है और अधिकारी कर्मचारी कम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शासकीय कार्यक्रम विकास यात्रा को भाजपा का कार्यक्रम बना दिया है मध्यप्रदेश में 5 फरवरी से भाजपा की विकास यात्रा शुरू हो चुकी है जो 25 फरवरी तक चलाई जाएगी जिसका विरोध करते हुए परासिया कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा विधायक का कहना है कि ये विकास यात्रा है या प्रचार यात्रा इस यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता ज्यादा दिख रहे है और अधिकारी कर्मचारी कम इस यात्रा में प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जा रहा है जबकि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को प्रदान किए गए लाभ की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है इस विकास यात्रा को शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शासकीय तौर पर संचालित कर प्रचार-प्रसार किया जाता है और कार्यक्रम के आयोजन में शासकीय राशि का उपयोग किया जा रहा है वाल्मीक ने कहा देखा जा रहा है कि शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा विकास यात्रा में भाजपा के झंडे, बैनर, गमछे व अन्य सामग्री लेकर भाजपा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और विकास यात्रा के लिए बनाये जा रहे शासकीय मंच के माध्यम से भाजपा के नेताओं द्वारा भाषण बाजी कर कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के नेताओं को भला बुरा कहा जा रहा है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय कार्यक्रम विकास यात्रा को भाजपा का कार्यक्रम बना दिया गया है जो शासन के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध है जिसका हम सख्त विरोध करते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |