Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मप्र में भाजपा को मिलेंगे 51 फीसदी वोट
भाजपा की विकास यात्रा के तहत जगह-जगह पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनता से मुखातिब हो रहे हैं वहीं सिंगरौली में भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भाजपा की उपलब्धियों और बजट के बारे में जनता को बताया अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए शिवराज सरकार विकास यात्रा कर रही है शिवराज के मंत्री,विधायक और कार्यकर्ता जगह जगह जाकर आपकी योजनाओं का ब्याख्यान कर रहें है विकास यात्रा के दौरान सिंगरौली में भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिर्श कांत देव और अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता की. जहां भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की हमारी सरकार ने जनता का साथ दिया है हमारे मुख्यमंत्री शिवराज ने 25 हजार भूमिहीनों को पट्टा दिया है ये इतिहास में पहली बार हुआ है की 25 हजार भूमिहीनों ने एक साथ पट्टा ग्रहण किया 5 फरवरी से 25 फरवरी के बीच चल रही विकास यात्रा के बारे में राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छा काम किया है जिले में जहां भी कोई शिकायत मिलती है उसको तत्काल इस विकास यात्रा के माध्यम से पूरा कराया जा रहा है वही प्रदेश अध्यक्ष सिर्श कांत देव ने कहा की मारी विकास यात्रा जनता की सेवा के लिए है यह बजट दुनियां का सबसे अच्छा बजट है हम अपनी योजनाओं के आधार पर और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर चुनाव लड़ेंगे .सिंगरौली का विकास भाजपा के राज में ही होगा हम अपनी उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जायेंगे सिर्श कांत ने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा को 51 % वोट मिलेंगे कांग्रेस पार्टी द्वारा इस बजट को जनता के विरोध बताए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नेता हैं और न ही नीति।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |