Patrakar Priyanshi Chaturvedi
थाने में विजिटर्स के लिए सारी व्यवस्थाएं
भोपाल में पहला विक्टम फ्रेंडली महिला थाना बनाया जा रहा है इस विक्टम फ्रेंडली महिला थाने में विजिटर्स के लिए गार्डन में वेटिंग रूम, रिसेप्शन विंडो, फीडिंग रूम, जैसी कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं देश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है इन मामलों की शिकायत थाने में की भी जाती है तो कार्रवाई होते होते समय बीत जाता है और कई बार महिलाओं को थाने में शिकायत दर्ज कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए भोपाल में पहला विक्टिम फ्रेंडली स्पेस वाला महिला थाना बनने जा रहा है इस विक्टिम फ्रेंडली स्पेस थाने में विजिटर्स के लिए गार्डन में वेटिंग रूम, रिसेप्शन विंडो फीडिंग रूम, जैसी कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे विजिटर्स या विक्टिम को थाने में प्रवेश करने के लिए रिसेप्शन या हेल्प डेस्क काउंटर से टोकन लेनी होगी इसके बाद ही उन्हें थाने के अंदर प्रवेश मिलेगा थाने के अंदर वेटिंग रूम में विक्टिम और उनके साथ आए परिजन बैठ सकेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |