Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ ने कहा सिंधिया कोई तोप नहीं है
पूर्व मख्यमंत्री कमलनाथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर भड़के उन्होंने कहा सिंधिया कोई तोप नहीं है,जिसके लिए हमे दुःख हो वो जिस भी पार्टी में जाते है उसकी नैय्या डूबा ही देते है वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज 15 महीनों का हिसाब मांगने पर कहा शिवराज पहले 18 साल का हिसाब दे तब मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ज़ोरो शोरों से विधानसभा सभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए है इस दौरान कमलनाथ अपने विरोधियों पर जमकर आड़े हाथों ले रहे है सिंधिया हो या शिवराज , कमलनाथ हर किसी पर प्रहार कर रहे है वहीं जब उनसे पूछा गया की सिंधिया के जाने पर कांग्रेस कैसे चम्बल के इलाके में जीत हासिल करेगी तब कमलनाथ ने कहा की सिंधिया कोई तोप नहीं है जिसकी हमें जरूरत हो..जहाँ भी महाराज गए उस पार्टी की नैय्या ही डूबा दी मुरैना-ग्वालियर में भाजपा को महापौर चुनाव तक नहीं जीता पाए सिंधिया. वहीं शिवराज के 15 महीने का हिसाब मांगने वाले बयान पर कमलनाथ ने कहा की पहले शिवराज अपना 18 साल का हिसाब दे तब में अपने 15 महीने का हिसाब दूंगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |