Patrakar Priyanshi Chaturvedi
की मोदी एवं फग्गन सिंह की सद्बुद्धि की प्रार्थना
डिंडोरी में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस संगठन ने सद्बुद्धि यज्ञ किया .फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस पार्टी और विधायक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली दी गई थी जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और फग्गन सिंह कुलस्ते की सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए यज्ञ किया. वहीं इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ओमकार मरकाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोषी साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा कांग्रेस पार्टी और विधायक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली देते हुए अमर्यादित शब्द कहे गए थे जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आक्रोशित है वहीं उन्होंने फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए यज्ञ किया पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के मंत्री और हमारे मंडला के सांसद ने कांग्रेसियों को गाली दी है ये बहुत ही निंदनीय है वही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा कि भाजपा के सभी लोग अंध भक्ति में डूबे हुए हैं और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी सठिया गये हैं और उन्हें रह - रह कर पागलपन का दौरा आता है फग्गन सिंह कुलस्ते एवं मोदी जी को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें इसलिये यज्ञ किया गया है एवं फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा कहे गये अपमानित शब्दों का महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |