Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की बैठक में भोपाल आए विभिन्न देश के डेलीगेट्स ने स्मार्ट उद्यान (वॉटर विज़न पार्क) में भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। नीति आयोग दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी और मध्यप्रदेश नीति आयोग के प्रो. सचिन चतुर्वेदी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यूएसए, इण्डोनेशिया, यूके, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और अन्य राष्ट्रों से आए प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि वे वर्ष 2021 की नर्मदा जंयती से निरंतर पौधे लगा रहे हैं। लगभग दो वर्ष में भोपाल के अलावा जिस भी स्थान पर प्रवास होता है, वहाँ भी पौधा लगाने से उनके दिन की शुरुआत होती है। मध्यप्रदेश में पौध-रोपण जन-अभियान बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में अंकुर पोर्टल बनाया गया है, जिसमें नागरिक विवाह-वर्षगांठ और जन्म-वर्षगांठ पर पौधे लगाते हैं। परिवार के दिवंगत बुजुर्गों के याद में उनकी पुण्य-तिथि पर भी पौध-रोपण होता है। अंकुर पोर्टल से लोग जुड़ते जा रहे हैं। इनकी संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है। भोपाल के श्यामला हिल्स के इस उद्यान में इस माह भोपाल में हुए वॉटर विजन (जल सम्मेलन) के प्रतिभागियों ने भी पौधे लगाए हैं। समाज के विभिन्न वर्गों से लोग यहाँ पौधा लगाने आते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |