
Dakhal News

भाजपा को मिलेगी अब ऐतिहासिक जीत
धार मे नगरीय निकाय चुनाव् प्रचार के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कांग्रेस ने अपने शासन में क्या किया यह किसी से छिपा नहीं हैं भाजपा ने सदैव विकास के काम किये हैं इसलिए भाजपा को इन चुनावों में ऐतिहासिक जीत मिलेगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश में संपन्न हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में जनता जनार्दन ने भाजपा पर अपना भरोसा कायम रखा है, क्योंकि भाजपा ने मध्यप्रदेश के नगरों और ग्रामों का विकास किया हैं नागरिक यह बेहतर जानते हैं कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार में नागरिक मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित थे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में यहां विकास के नये आयाम स्थापित हुए भाजपा सरकार में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही उन ग्रामों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से कार्य हुए नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा जिस प्रकार का जनता में कार्यकर्ताओं में उत्साह है उससे मैं ये कह सकता हूँ कि इन क्षेत्रों में भी भजपा को एतिहासिक जीत हासिल होगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |