Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आरटीओ अभिनेश गड़पाले को दी भद्दी गालियां
बिसेन ने RTO से कहा-फांसी पर चढ़ा दूंगा,बालाघाट विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं उन्होंने बालाघाट आरटीओ अनिमेष गढ़पाले को सार्वजनिक रूप से गालियां दीं हैं जिसका वीडियो भी सामने आया है भाजपा नेता की इस हरकत के बाद के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनका स्वभाव रहा है और उनकी सोच को दर्शाता है पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन से जुड़ा यह मामला लालबर्रा थाने में हुई एक बैठक का है यहां सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद थाने में बैठक हुई जिसमें पूर्व मंत्री बिसेन, लालबर्रा तहसीलदार रामबाबू देवांगन, थाना प्रभारी, आरटीओ अनिमेष गढ़पाले, स्थानीय भाजपा नेता, ग्रामीण व मृतका के परिजन सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे थाने में बैठक के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि यहां गाड़ियां 100 की स्पीड से चलती हैं पुलिस वाले चालान नहीं बनाते, वे 50-100 रुपए ले लेते हैं इस पर पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि तुम पार्टी के होकर ऐसा क्यों बोल रहे हो तब कार्यकर्ता ने कहा- मैं किसी से नहीं डरता, क्षेत्र में यही चल रहा है मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता को समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा इस पर पूर्व मंत्री आपा खो बैठे उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों और ग्रामीणों पर नाराजगी जताई पूर्व मंत्री बिसेन ने कहा- आप लोग भी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंस नहीं है एक भी बाइक वाला नियम से नहीं चलता यहां जांच होती है, पुलिस वाले पैसे ले लेते हैं कहां गया आरटीओ सुन ले आज के बाद कोई गाड़ी ज्यादा रफ्तार में चली तो तेरे को फांसी पर चढ़ा दूंगा इसके बाद बिसेन ने आरटीओ को गन्दी गन्दी गलियां दीं गौरीशंकर बिसेन के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि ये उनका स्वभाव रहा है ये उनकी सोच और उनकी भावनाओं को दर्शाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |