
Dakhal News

लगभग 3000 कार्यकर्ता बैठक में हुए शामिल
मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का महामिलन हुआ बैठक में लगभग 3000 मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ संत रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का महामिलन हुआ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के आष्टा विधानसभा प्रभारी. राजेश शिरोडकर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के नेतृत्व में इस बैठक में पूरे प्रदेश से 3000 कार्यकर्ता शामिल हुए है और मुख्यमंत्री शिवराज का 51 किलो कीपुष्प माला से स्वागत किया गया मोर्चा प्रभारी राजेश शिरोडकर ने मुख्यमंत्री को आगामी चाय पर चौपाल संवाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और उसके अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आष्टा विधानसभा आमजन का परिचय कराया जाएगा एवं जो विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे हैं उन्हें इसका लाभ दिलाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी मोर्चा के इस सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस जो भ्रम फैलाने में माहिर है उनकी करतूतों को मोर्चा प्रभारी घर-घर जाकर बताएं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |