Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आंखमऊ में हुआ यादव का अंतिम संस्कार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव आंखमऊ नर्मदापुरम में किया गया इससे पहले भोपाल में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा शरद यादव ने हमेशा नैतिकता की राजनीति की यादव का कल दिल्ली में निधन हो गया था दिल्ली से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए शारद यादव की पार्थिव देह को राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल लाया गया यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी दिग्विजय सिंह ने जब नर्मदा परिक्रमा की थी, उस वक्त शरद यादव भी उनकी परिक्रमा में शामिल हुए थे शरद यादव का गुरुवार को 75 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, शरद यादव ने हमेशा नैतिकता की राजनीति की अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले शरद भाई छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय राजनीति में छा गए थे वे जेपी के आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे वे जेल में रहते हुए चुनाव जीते भारत की राजनीति पर छा गए वे ऐसे नेता थे कि जो गलत होता था, उसका विरोध करते थे भोपाल से सड़क मार्ग के जरिए शारद यादव की पार्थिव देह आंखमऊ के लिए रवाना हुई जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने भी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस के सीनियर लीडर और विधायक पीसी शर्मा ने कहा- वे एकमात्र हिंदुस्तान के ऐसे नेता हैं, जो तीन राज्यों के नेता रहे मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार से सांसद बनकर आए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |