Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कहा नगर निगम नहीं कर पा रहा है काम
भोपाल की महापौर मालती राय हेल्पलाइन का निरीक्षण करने स्मार्ट सिटी पहुंची जहां उन्होंने शिकायतकर्ताओं से बातचीत की लेकिन इस दौरान मालती राय अपने ही विभाग की पोल खोलती नज़र आई भोपाल महापौर मालती राय ने कबूल कर लिया है कि नगर निगम में काम नहीं हो पा रहे है नगर निगम न तो अतिक्रमण हटा पा रहा है और न ही पैसे लेकर निगम की सुविधाएं दे रहा है दरअसल महापौर हेल्पलाइन का निरीक्षण करने स्मार्ट सिटी पहुंची जहां हेमलता सेनिया नाम की शिकायतकर्ता ने सीवेज की शिकायत की जिस पर उन्होंने अधिकारी से कहा कि पैसा लेकर भी निगम कनेक्शन नहीं दे पा रहा है निगम अतिक्रमण नहीं हटा पाता है शर्म वाली बात है महापौर ने कहा कम से कम जो लोग पैसा जमा कर रहे है उनके काम तो किए जाएं या नगर निगम वो भी नहीं कर पा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |