Dakhal News
26 March 2024प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार भी बने
पत्रकार पीयूष बबेले पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार बनाये गए हैं बबेले इसके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार भी नियुक्त किये गए हैं माना जा रहा है प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने मीडिया में घेरने की रणनीति पर बबेले काम करेंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार पीयूष बबेले को अपना मीडिया सलाहकार मनोनीत किया है इसके साथ साथ ही श्री बबेले को प्रदेश कांग्रेस के लिये भी मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है बबेले के मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के समस्त पदाधिकारी, प्रवक्तागणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं बबेले को पत्रकारिता का लम्बा तजुर्बा और और वे पिछले काफी समय से कांग्रेस काम कर रहे हैं पीयूष बबेले भाजपा सरकार को मीडिया में घेरने की रणनीति पर काम करेंगे और कांग्रेस के मिशन 2023 को पूरा करने में अहम् भूमिका अदा करेंगे।
Dakhal News
6 January 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|