Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस अधिकारी ने की वहान व्यवस्था
आम तौर पर पुलिस वालों की नेगेटिव छवि सामने आती है | लेकिन सिंगरौली में जब मज़बूरी वश कुछ लोग एक शव को खाट पर रखकर सीधी ले जा रहे थे तो एक पुलिस वाले ने दरियादिली की मिसाल पेशा की और शव के लिए वहान का इंतजाम करवाया और उसे ससम्मान घर तक पहुँचाया |सिंगरौली जिले से खाट पर जा रहे शव को सीधी जिले के भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने वाहन व्यवस्था कर मृतक के शव को घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य करते हुए अपनी दरियादिली की मिसाल पेश की है | भुईमाड़ थाने के प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि मनमोहन सिंह कुशमी जिला सीधी की मृत्यु बीमारी के कारण सीधी जिले के सटे सिंगरौली मे अपने बेटी दमाद के घर में हो गई थी, जिसके बाद परिजन शव को चारपाई पर लेकर सीधी जिले के लिए रवाना हुए | जैसे ही यह खबर भुइमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत को मिली उन्होंने आनन-फानन में वाहन व्यवस्था कर शव को वाहन से घर तक भिजवाने का कार्य किया |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |