
Dakhal News

कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस ने कहा भाजपा सरकार में कुशासन एवं भ्रष्टाचार चरम पर है | इसलिए कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है | सिंगरौली में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा | सरई मे कांग्रेस ने भाजपा सरकार के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोगों के लिए हितैषी कभी हो ही नहीं सकती क्योंकि भाजपा के नेताओं की करनी और कथनी मे बहुत बडा अंतर है | मोदी जी को चाय बेचते हुए किसी ने नहीं देखा होगा लेकिन रेलवे को बेचते पूरा देश ने देखा हैं | सीधी सिंगरौली सडक़ जो कई वर्षों से बन रही हैं जो आज तक नहीं बन पाई | वक्ताओं ने कहा कमलनाथ ने वादा किया है कि जैसे ही हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनती है वैसे ही हम ₹100 में 100 यूनिट बिजली देंगे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |