Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश सरकार नए साल पर नई सौगात देने जा रही है। कैबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सरकार गरीबों को जमीन देगी। इसके लिए आवासीय भू अधिकार योजना की शुरुआत कल टीकमगढ़ से की जाएगी, चौहान ने कहा कल का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। टीकमगढ़ जिले के 10500 लोगों को 120 करोड़ की लागत के भूखंड बांटेंगे। जमीन का पट्टा पति-पत्नी के नाम पर होगा। कोई प्रीमियम नहीं लगेगा। प्लॉट का मॉडल साइज 600 वर्गफुट और स्थान के अनुसार रहेगा। नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। पहली कैबिनेट में गांवों पर जोर रहेगा। निर्विरोध निर्वाचित हुई ग्राम पंचायतों की पुरस्कार राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।CM ने बताया कि वह उप चुनाव के समय टीकमगढ़ जिले के दौरे पर गए थे। पृथ्वीपुर विधानसभा का कुछ हिस्सा टीकमगढ़ जिले में आता है। वहां एक गांव में लोगों ने बताया था कि उनका परिवार बड़ा होने के कारण सदस्यों को रहने की जगह नहीं है। एक ही घर में 40-50 लोग रह रहे हैं। हालात ये हैं कि सोने की जगह नहीं है। तब ये फैसला किया था कि ऐसी योजना बनाएंगे, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में, जिनके पास रहने की जगह नहीं है, उन्हें प्लॉट देंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |