Dakhal News
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की रस्मों से जुड़ी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बीते दिन दोनों की मेहंदी और आज हल्दी की रस्म पूरी हो गई है। दोनों की शादी आज दोपहर 2 से 4 के बीच होनी है। इन सब के बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। यह तस्वीर रणबीर-आलिया के मेहंदी सेरेमनी के दौरान की है। तस्वीर नीतू कपूर के मेहंदी लगे हुए हाथ की है। खास बात यह है कि नीतू ने अपनी मेहंदी में दिवंगत अभिनेता एवं पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है।
इस तस्वीर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीतू अपने बेटे की शादी पर अपने पति को कितना मिस कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषि कपूर अपनी आंखों के सामने रणबीर-आलिया की शादी देखना चाहते थे लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। कैंसर से जंग लड़ते हुए 30 अप्रैल, 2020 को दिग्गज अभिनेता 67 की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया। जिंदगी के इस सफर में नीतू ने ऋषि का बखूबी साथ निभाया। वहीं अब बेटे की शादी पर ऋषि कपूर की कमी पूरे कपूर परिवार को महसूस हो रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |