Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। खरगौन पत्थरबाजी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट किया। ट्वीट के जरिए उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ऐसा पलटवार किया, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने झूठी फोटो डिलीट कर दी। अब सिर्फ टेक्स्ट दिखाई दे रहा है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट का पलटवार करते हुए लिखा कि यही तो मामा के बुलडोजर की ताकत है। खरगौन के जिहादियों पर दर्द आपके दिल तक जा पहुंचा। आप रातभर न सो पाये होंगे, आपका मन बड़ा व्यथित होगा। इसलिए ये झूठा फोटो ले आए। जिस घर से पत्थर पेट्रोल बम निकला था, वह घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा। रामेश्वर शर्मा के पलटवार के बाद दिग्विजय सिंह ने अपना ट्विट डिलीट कर दिया।
दरअसल पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहीं और का फोटो एमपी के खरगोन का बताकर ट्वीट किया था और लिखा कि क्या तलवार लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है। क्या खरगौन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी। क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे वो जिस भी धर्म के हों, सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा? शिवराज जी मत बोलिए.. आप ने निष्पक्ष होकर सरकार चलाने की शपथ ली थी। दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी सख्त नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि दिग्विजय सिंह पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |