Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जिले की 518 जलसंरचनाओं का निर्माण किऐ जाने का शुभारंभ किया। इनमें 100 अमृत सरोवरों का निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम जो रायसेन जिले में आयोजित था उसी में प्रदेशभर में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया, जिनमें रतलाम जिले की भी यह योजनाएं शामिल थी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री का उद्बोधन जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में देखा व सुना गया। इस दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जल संरक्षण भू-जल संवर्धन के नवीन कार्यों के निर्माण का शुभारंभ हुआ। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने ग्राम नेतावली में 20 लाख 96 हजार रुपए लागत के अमृत सरोवर तालाब निर्माण का शुभारंभ किया।
रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने ग्राम धबाईपाड़ा में 227 लाख 75 हजार रुपए लागत के अमृत सरोवर तालाब निर्माण का शुभारंभ किया। पूरे जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 33 लाख 50 हजार रुपए लागत के 100 अमृत सरोवरों के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत आलोट जनपद पंचायत में 10, बाजना में 25, जावरा में 10, पिपलोदा में 10, रतलाम में 20 तथा सैलाना जनपद पंचायत में 25 अमृत सरोवरो का निर्माण सम्मिलित है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |