भाजपा महिला मोर्चा 19 अप्रैल को प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का करेंगी सम्मान
bhopal, BJP Mahila Morcha , honor Anganwadi workers

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय प. दीनदयाल परिसर भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक न्याय पखवाडे के दौरान महिला मोर्चा की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने कहा कि 7 अप्रैल से प्रदेश में सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत महिला मोर्चा को 19 अप्रैल को पोषण अभियान का कार्यक्रम दिया गया है। इस दिन महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगी।

 

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को मोर्चा की बहनें आंगनबाड़ी के बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण करेंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जायेगा। प्रदेश में सरकार और संगठन आपसी समन्वय से आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ताओं के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ता बहनें भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं, इसलिए इनके सम्मान के लिए महिला मोर्चा की अहम भूमिका है। महिला मोर्चा की ओर से शशि यादव को प्रभारी बनाया है। सीमा सिंह ने बताया कि बैठक में 29 अप्रैल को इंदौर में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

 

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण और उनके अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए काम किया है। सुपोषण अभियान एक जन आंदोलन है। जिसमें बहुत से सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन जुड़कर समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। मिशन सुपोषण अभियान में महिला मोर्चा को संगठित होकर कार्य करना है।

 

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, बबीता परमार, शशि यादव, मीना जोनवाल, प्रदेश महामंत्री माया पटेल, अश्विनी परांजपे, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, आशा गुप्ता, वैशाली महाले, ममता भिलवार, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यालय मंत्री नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. निशा सक्सेना, सोशल मीडिया सह प्रभारी अपेक्षा शुक्ला, मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा एवं सह प्रभारी प्रियांश उरमलिया उपस्थित थी।

Dakhal News 11 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.