Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हरदा/भोपाल। दो साल कोरोना के और डेढ़ वर्ष मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से बंद जलाभिषेक अभियान प्रदेश में शिवराज सरकार ने पुन: शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रायसेन जिले से इसकी शुरूआत की। वही सूबे के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने अपने हरदा जिले के गृह ग्राम बारंगा के साथ विधिवत जिले के मगरधा कस्बे से शुरुआत कर दी।
हरदा जिले के बारंगा- मगरधा कस्बे में सरकार के द्वारा पुन: शुरू किए गए जलाभिषेक अभियान को लेकर उत्सव का माहौल था। स्थानीय ग्रामीणों ने एक ओर जहां स्थानीय लोकगीतों को ढोल मजीरों के साथ सूबे के मंत्री कमल पटेल की मौजूदगी में खुशियां मनाते हुए गाया, वही छोटी-छोटी कन्याओं ने कलश यात्रा भी निकाली।
जलाभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि बिन पानी सब सून की कहावत तो आप सब लोगों ने सुनी होगी, क्योंकि पानी नहीं तो हमारा जीवन ही नहीं। आज की परिस्थितियों में हम सबको मिलकर जल को बचाना होगा। इसी कड़ी में सरकार ने पूरे प्रदेश में स्टॉप डेम बनाने की योजना लागू की है जिससे जल का संरक्षण होगा। हरदा जिले में भी इसकी शुरुआत मगरधा से शुरू हो रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |